0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

नवनीत कुमार कि रिपोर्ट

अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का दो दिवसीय आयोजन उत्सव गार्डन में किया गया,जिसमें प्रथम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जय राम प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षा में राष्ट्रीय कार्यसमिति की द्वितीय बैठक एवं प्रदेश केंद्रीय परिषद की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई ,जिसमें  राष्ट्रीय महामंत्री शैलेश चंद्र गुप्ता एवं देश भर के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया साथ ही संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रथम दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला मंच एवं राष्ट्रीय युवा मंच ने भी महिला सशक्ति करण एवं सामाजिक स्तर पर महिला के कर्तव्य एवं योगदान पर भी बल दिया गया ।
आयोजन के द्वितीय दिवस दिनांक13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा झारखंड संस्थापन समारोह के अंतर्गत आयोजित सभा के अंतर्गत गहमा गहमी परिवेश एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री का चयन आपसी सहमति के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम प्रसाद जी  ने प्रदेश अध्यक्ष हेतु राजमणि प्रसाद का नाम एवं महामंत्री पद हेतु जितेंद्र कमलापुरी का नाम की घोषणा की। जिसका समर्थन
जन समूह के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सामूहिक रूप से किया गया।

इस अवसर पर  अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा झारखंड के कार्यकारी सह संयोजक मंडल के धीरज कुमार,काशी प्रसाद, हृदयानंद प्रसाद,रमेश प्रसाद,शैलेन्द्र गुप्ता,शिव प्रसाद गुप्ता के सहित केंद्रीय परिषद के स्थाई सदस्य विनोद कमलापुरी सहित झारखंड प्रादेशिक सभा के अधीन गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मनीष कमलापुरी एवं इसके अधीन 12 इकाई के अध्यक्ष ,सचिव,कोषाध्यक्ष गण के साथ अन्य 5 इकाई के अध्यक्ष,सचिव कोषाध्यक्ष सहित झारखण्ड राज्य के विभिन्न जगहों से पधारे हुए महिलाए,पुरुष प्रतिनिधि गण हजारों की संख्या में उपस्थित थे ।
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का मंच संचालन गढ़वा जिला के महामंत्री
श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने की

साभार
जितेंद्र कमलापुरी
महामंत्री
कमलापुरी प्रादेशिक सभा झारखंड

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *