कैंडल मार्च आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि,
एकल अभियान के तत्वावधान में कैंडल मार्च का आयोजन, आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि
गढ़वा: कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की याद में एकल अभियान के बैनर तले शहर में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह श्रद्धांजलि यात्रा मझिआंव मोड़ से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए रंका मोड़ स्थित घंटाघर पर आकर सम्पन्न हुई। मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. पतंजलि केसरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आतंकियों द्वारा पर्यटकों पर हमला करना कायरता का प्रतीक है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस दुस्साहसिक कृत्य के दोषियों को उनके अपराधों की कठोर सजा मिलनी चाहिए। डॉ. केसरी ने सरकार से मांग की कि आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए न केवल हमलावरों, बल्कि उन्हें शरण देने वाले तत्वों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ देश की अखंडता और शांति के लिए गंभीर चुनौती हैं, और हम सभी का दायित्व है कि ऐसे कृत्यों की एकजुट होकर निंदा करें। कैंडल मार्च के दौरान इसमें शामिल लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है और इस लड़ाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर संगठन सचिव एसएस वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रियरंजन सिन्हा, गढ़वा संच अध्यक्ष बंशीधर प्रसाद, डॉ विजय कुमार, अभियान प्रमुख जितेन्द्र कुमार यादव, प्रशिक्षण प्रमुख अशर्फी चौधरी, व्यास ज्योति प्रकाश, राजीव यादव, अवधेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating