शहीद भगत सिंह चौक पर सैकड़ों वाहनों की आमद ने चौराहे को किया ठप

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । शहीद भगत सिंह चौक पर सोमवार की रात यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जब एकाएक मुख्य पथ ( एनएच 75 ) तीन दिशाओं से सैकड़ों वाहनों की आमद ने चौराहे को ठप कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि करीब दो घंटे तक लोग वाहनों में फंसे रहे। बारातियों से भरी वाहनों, निजी कारों और ट्रकों की अव्यवस्थित आवाजाही से चौक पर अफरातफरी मच गई। कही तीन तो चार लेन में वाहन के खड़े हो जाने से सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया| यहां तक की बिशनपुरा रोड, डंडई रोड के अलावे एनएच से सटे गली मोहल्ले पर जाम का प्रभाव रहा |
रात्री साढ़े आठ बजे से लगा जाम स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से करीब 10:30 बजे हटाया गया| जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली। चौक पर मौजूद ग्रामीणों ने भी प्रशासन का भरपूर सहयोग किया। विशेष बात यह रही कि बारात में शामिल लोग भी इस प्रयास में आगे आए और अनुशासन का परिचय देते हुए व्यवस्था बहाल करने में मदद की। रात लगभग साढ़े दस बजे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों के अनुसार, यह समस्या रोज की है। चूंकि मुख्य पथ के अलावे तीन अलग-अलग मार्गों का जुड़ाव होने के कारण हर समय किसी न किसी दिशा से वाहन आ रहे होते हैं, जिससे यहाँ जाम आम बात हो गई है|
इधर लोग लंबे समय से ट्रैफिक व्यवस्था की मांग करहे हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating