0 0
विकास माली को उप मुख्यमंत्री के हाथों मिला शाइनिंग स्टार ऑफ बिहार पुरस्कार - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 57 Second

विकास माली को उप मुख्यमंत्री के हाथों मिला  शाइनिंग स्टार ऑफ बिहार पुरस्कार


बुधवार को बिहार के गयाजी में
प्रभात खबर की ओर से समाज सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए विकास माली को बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा *शाइनिंग स्टार ऑफ बिहार* का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि विकास माली कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के सचिव हैं। पिछले 14 वर्षों से लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में काम करते हुए झारखंड बिहार के लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं।
श्री माली अब तक हजारों गरीब बेटियों का विवाह करा चुके हैं।
      इसके साथ ही इनके द्वारा संचालित स्कूल में हजारों बच्चों को कम फीस में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कराया जा रहा है।
        विकास माली गरीब बेटियों का विवाह , बच्चों को शिक्षा , बेरोज़गार को नौकरी देने के अलावा गरीबों का मुफ़्त ईलाज और कानूनी लड़ाई में लगातार मदद करते रहे हैं।
झारखंड के गढ़वा में जन्में विकास अपने मेहनत और समाज सेवा के कारण विभिन्न संगठनों द्वारा सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
विकास आज इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनपर भरोसा करती है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress