डॉ लालमोहन के पुत्र की निधन पर पहुंचे एसडीएम, दी सांत्वना
विकास कुमार
मेराल । पुत्र शोक में डुबे विधायक प्रतिनिधि डा लाल मोहन के घर शुक्रवार की शाम में एसडीएम संजय कुमार पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया। बता दें कि आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा के मैट्रिक का छात्र और डॉ लालमोहन के इकलौते पुत्र तरुण कुमार देव 16 वर्ष की मृत्यु विगत सोमवार को वज्रपात की घटना से हो गई थी। हृदय विदारक इस घटना से परिवार के साथ-साथ आस पड़ोस तथा सगे संबंधी सभी मर्माहत हैं। एसडीएम संजय कुमार ने बताया तीन-चार दिन जिला मुख्यालय से बाहर रहने के बाद जब गढ़वा आए तो घटना की जानकारी मिलने पर यहां पहुंचे हैं। उन्हें यह बताया गया कि तरुण आर के पब्लिक स्कूल का मेधावी छात्र था तथा घटना के समय अपनी मां से खराब मौसम में पेड़ के नीचे खड़ा नहीं होने की बात कहते हुए पेड़ के पास से पगडंडी से एक घर में जाने लगा उसी समय वज्रपात की घटना हो गई। यह सुनते ही श्री कुमार ने काफी दुख व्यक्त किया। उन्होंने डॉ लालमोहन को स्वयं धैर्य धरने तथा पत्नी और दोनों बेटी को संबल प्रदान करते रहने की सलाह दी। उस मौके पर अवध किशोर चौबे, प्रोफेसर राजमोहन, रोहित कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र चौधरी, मनोज जायसवाल सहित कई लोग थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating