।।मुसीखाप गांव से जनाब मोहम्मद सुलेमान अमीन व पत्नी नजरुन निशा हज यात्रा के लिए हुए रवाना।।
पाण्डु प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट
पलामू जिला के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत ग्राम मुसीखाप से आज दिनांक 24 मई 2025 को जनाब मोहम्मद सुलेमान अमीन और उनकी धर्मपत्नी नजरुन निशा हज 2025 के लिए रवाना हुए। यह क्षण पूरे गांव के लिए गर्व का विषय रहा, जब दोनों लोग अल्लाह के पवित्र घर मक्का और मदीना की यात्रा पर निकले।
हज यात्रा के इस मौके पर गांव और आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। गांववासियों ने उन्हें गले लगाकर रवाना किया और उनके सफल हज यात्रा की दुआ की। उपस्थित लोगों में पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव उर्फ ठेघु भाई, मौलाना तौहीद साहब, डॉ मुस्लिम यासीन, मुजामिल, इलहाक, इजहार, गुलाम याहिया, गुलाम, आले रसूल, कुटबूदीन, जुनैद, गुफरान, रशीद, माशूक, खुर्शीद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
इस भावुक मौके पर लोगों ने जनाब सुलेमान अमीन से अनुरोध किया कि वे मक्का मदीना की पाक ज़मीन से अपने गांव, प्रखंड और पूरे मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ करें। गांव में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने हज पर जाने वाले दोनों लोगों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
यह पल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि समाजिक सौहार्द्र का भी संदेश देता है।



About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating