0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second
झामुमो नेता रामनाथ तुरी के निधन पर शोकसभा आयोजित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामनाथ तुरी के निधन पर शनिवार को पार्टी कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। रामनाथ तुरी लंबे समय से जिले की राजनीति में सक्रिय थे, वह पार्टी के मजबूत स्तंभ के साथ-साथ समाज के सशक्त नेता माने जाते थे। वह चिनिया पंचायत के मुखिया पद पर भी आसीन रह चुके थे।

शोकसभा की अध्यक्षता झामुमो के जिलाध्यक्ष शुभ राम ने की। उन्होंने कहा कि रामनाथ तुरी का जीवन संघर्षों और समाजसेवा से भरा हुआ था। वे झारखंड आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ थे और हमेशा गरीबों, किसानों, दलित और शोषित-वंचित वर्ग की आवाज बनकर सामने आए। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है जिसे पूरा करना कठिन है।

सभा में अन्य नेताओं ने भी उनके योगदान को याद किया और कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और संघर्ष के प्रतीक थे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि के पश्चात जिला कमेटी के सदस्यों ने चिनिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर रामनाथ तुरी के मृत शरीर पर पार्टी का झंडा लगाकर अंतिम विदाई दिया तथा उनके दाह संस्कार में सम्मिलित हुए।

मौके पर जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, धीरज दुबे, नितेश सिंह, अरविंद यादव, रामसागर यादव, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, सरवन सिंह खरवार, चंदन जायसवाल, चंदन पासवान, आशीष अग्रवाल, मनोज तिवारी, फुजैल अहमद, सूर्य प्रकाश सुड्डू, कामेश्वर चौधरी, आराधना सिंह, गुलाम हुसैन, रितेश तिवारी, जितेंद्र दुबे, मनीष कमलापुरी, अमरनाथ पांडेय, इसराइल खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *