0 0
बीएसएम कॉलेज भवनाथपुर के प्रो. चंद्रभूषण चौबे बने नए प्राचार्य - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 56 Second


अरमान खान की रिपोर्ट

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)।  बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय (बीएसएम) कॉलेज भवनाथपुर में शनिवार को शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने की। बैठक में मुख्य रूप से महाविद्यालय के सचिव एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, शिक्षक प्रतिनिधि अरविंद प्रताप सिंह उर्फ सेंगर और शिक्षाविद हरिशरण रावत उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से प्रोफेसर चंद्रभूषण चौबे को महाविद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के उपरांत की गई। श्री शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान दिया, जिसकी सभी सदस्यों ने सराहना की।

शासी निकाय के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय के सुचारु संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रो. चंद्रभूषण चौबे को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय नये आयाम स्थापित करेगा।

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने राजेंद्र प्रसाद शुक्ला को उनके सेवाकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने महाविद्यालय को न केवल एक शिक्षण संस्था के रूप में बल्कि एक मूल्यनिष्ठ अकादमिक मंच के रूप में स्थापित किया। वहीं, उन्होंने प्रो. चौबे को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल में महाविद्यालय के और अधिक प्रगति की आशा जताई। इधर प्रो. चंद्रभूषण चौबे को प्राचार्य नियुक्त किए जाने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दीं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress