अलका कुमारी प्रथम तो वंदना और दीक्षा ने क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान के साथ बनी प्रखंड टॉपर

अरमान खान की रिपोर्ट
सगमा। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय का परीक्षा फल जारी किया गया । उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बीरबल स्कूल की छात्रा अलका कुमारी, पिता रामलला मिश्रा ग्राम बलिया ने कुल 500 में 415 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी। वहीं बंदना कुमारी पिता- उदेश कुशवाहा और दीक्षा कुमारी पिता- संजय यादव ग्राम- चैनपुर ने क्रमशः 403 और 400 नंबर प्राप्त कर प्रखंड में दूसरे और तीसरे स्थान में रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रत्यूष दूबे ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान संकाय में कुल 56 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें 42 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। मात्र 9 बच्चें द्वितीय श्रेणी से और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या शून्य है। नगर ऊँटारी अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस प्लस +2 विद्यालय में जहाँ ट्यूशन, कोचिंग आदि की कोई सुविधा नहीं है विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 100% होता है पर कुछ बच्चे बार-बार समझाने के बावजूद भी अपने व्यक्तिगत कारण से रेगुलर स्कूल आने में असमर्थ रहे। हालांकि इन्हें नियमित रूप से स्कूल लाने के लिए विद्यालय स्तर पर कई तरह के प्रयास भी किए जाते रहे हैं। इस परीक्षा परिणाम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की ओर से सभी बच्चों अभिभावकों को एवं जागरूक लोगों से आग्रह किया जाता है कि इसी तरह के अच्छे परिणाम के लिए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित करें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating