एकल परिवार अंचल रमना के तत्वावधान में पौधा रोपण सह गंगा आरती का आयोजन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखण्ड के मड़वानिया ग्राम स्थित सुखड़ा शिव मंदिर के प्रांगण में एकल परिवार अंचल रमना के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण सह गंगा आरती का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर एकल परिवार के आचार्यों , शिष्यों एवं संच समिति के लोगो ने मिलकर सामूहिक रूप से अशोक का पौधा लगाया। इस अवसर पर संच प्रमुख अर्जुन चौधरी ने कहा की धरती पर प्रतिदिन हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं,जिससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है,हम सबों का जिवन निर्बाध रूप से चलता रहे इसके लिए पेड़ पौधों का होना जरूरी है। त्यागी उमाकांत ने कहा कि हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए भी पेड़ो का होना जरूरी है।साथ ही बहुत सी औषधियों की आपूर्ति भी पेड़ पौधों के माध्यम से होता है। पौधारोपण के पश्चात गंगा आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।मौके पर एकल आचार्य प्रतिमा देवी, विमला देवी, संजू देवी,खुशबू देवी ,गोपाल साह ,अभिमन्यु कुमार, साक्षी कुमारी, कात्यायनी कुमारी, अंजली कुमारी आयुष कुमार , निशा कुमारी करिश्मा कुमारी पियांशु कुमारी ,निर्मला कुमारीसोनू कुमार,राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating