प्रधानाध्यापकों को डायस प्लस का दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । प्रखंड संसाधन केंद्र रमना में यू डायस प्लस का एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रधानाध्यापकों को दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्टुडेंट प्रोग्रेशन कार्य को करने के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक एमआईएस विजय कुमार ने कहा कि स्टुडेंट प्रोग्रेशन का कार्य 10 जून तक किसी भी हाल में कर लेना है। जिसके बाद जल्द ही माॅनिडेटरी कार्य में बच्चों का जेनरल प्रोफाईल सहित बच्चों से संबंधित अन्य प्रोफाईल को भी अपडेट किया जाना है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को समय सीमा के अंदर स्टुडेंट प्रोग्रेशन कार्य को समाप्त करने की बात कही। प्रशिक्षण में उपस्थित लेखापाल अरूण कुमार गुप्ता ने कहा कि सत्र 2025 – 26 का बच्चों का पोशाक की राशि बच्चों के खाता में हस्तांतरित किया जाना है। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय के वर्ग – 3 से 8 तक के बच्चों का खाता रिपोर्ट एवं मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए वर्ग – 1 से 12 तक के सामान्य बच्चों का खाता रिपोर्ट अविलंब बीआरसी में जमा करने की बात कही। मौके पर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश पांडेय, गिरेंद्र सिंह, मनोज कुमार देव, विष्णुदेव मांझी, शशि भूषण, शारदा कुमारी, रामसुंदर सिंह, अशोक खलको, आनंददेव यादव, सच्चिदा प्रसाद यादव, जितेंद्र शर्मा, दिवाकर सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating