1 0
।।गढ़वा (भवनाथपुर विधानसभा) :- झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नेता ताहिर अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत से मिलकर क्षेत्र में सड़क का जाल बिछाने का किया मांग ।। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 11 Second



अरमान खान की रिपोर्ट//गढ़वा :- झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नेता ताहिर अंसारी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे समस्याओं को देखते हुए लगातार सदन में समस्याओं का समाधान करने हेतु अपील की जा रही है। जिन समस्याओं में से मुख्य तौर पर सड़क की समस्याएं हैं जो किसी भी राहगीर के सुचारू आवागमन या आपातकालीन स्थिति में सुयोग्य नहीं है, इसलिए मैंने झारखंड सरकार माननीय मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में चल रहे इस गंभीर समस्या के निदान को लेकर सड़क का जाल बिछाने का मांग किया है।मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ मैं मुलाकात कर भवनाथपुर विधानसभा में सड़क का जाल बिछाने के लिए मांग किया हूँ। माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिए हैं कि बहुत ही जल्द इन सभी सड़कों का कार्य किया जाएगा। मैंने जो सड़कों का मांग किया है वह निम्नलिखित है: –

1. रमना बाजार से धुरकी पथ भाया सिलीदाग पथ चौडी़करण/मजबूतीकरण/पूर्ननिर्माण कार्य। (कुल लंबाई 26.650 किलोमीटर।

2. सोनेहारा मुख्य पथ से बुल्का अतियारी- बरहिया लगमा बस्ती होते हुए बिलासपुर (उत्तर प्रदेश) बॉर्डर तक पथ निर्माण कार्य (अनुमानित कुल लंबाई 26.650  किलोमीटर)

3. डंडई प्रखंड के लवाही से पचौर होते हुए चिनियां प्रखंड के चीनियां तक पथ निर्माण कार्य।
( अनुमानित कुल लंबाई 8.00 किलोमीटर)

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress