।।गढ़वा (भवनाथपुर विधानसभा) :- झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नेता ताहिर अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत से मिलकर क्षेत्र में सड़क का जाल बिछाने का किया मांग ।।
अरमान खान की रिपोर्ट//गढ़वा :- झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नेता ताहिर अंसारी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे समस्याओं को देखते हुए लगातार सदन में समस्याओं का समाधान करने हेतु अपील की जा रही है। जिन समस्याओं में से मुख्य तौर पर सड़क की समस्याएं हैं जो किसी भी राहगीर के सुचारू आवागमन या आपातकालीन स्थिति में सुयोग्य नहीं है, इसलिए मैंने झारखंड सरकार माननीय मुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र में चल रहे इस गंभीर समस्या के निदान को लेकर सड़क का जाल बिछाने का मांग किया है।मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के साथ मैं मुलाकात कर भवनाथपुर विधानसभा में सड़क का जाल बिछाने के लिए मांग किया हूँ। माननीय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिए हैं कि बहुत ही जल्द इन सभी सड़कों का कार्य किया जाएगा। मैंने जो सड़कों का मांग किया है वह निम्नलिखित है: –
1. रमना बाजार से धुरकी पथ भाया सिलीदाग पथ चौडी़करण/मजबूतीकरण/पूर्ननिर्माण कार्य। (कुल लंबाई 26.650 किलोमीटर।
2. सोनेहारा मुख्य पथ से बुल्का अतियारी- बरहिया लगमा बस्ती होते हुए बिलासपुर (उत्तर प्रदेश) बॉर्डर तक पथ निर्माण कार्य (अनुमानित कुल लंबाई 26.650 किलोमीटर)
3. डंडई प्रखंड के लवाही से पचौर होते हुए चिनियां प्रखंड के चीनियां तक पथ निर्माण कार्य।
( अनुमानित कुल लंबाई 8.00 किलोमीटर)

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating