*प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेश पाल को मिला प्रशस्ति पत्र.*
झारखण्ड पलामू :-जिले के पांडू प्रखंड मुख्यालय में स्थित आर. के. कल्याण +2उच्च विधालय पांडू पलामू के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेश पाल को उपायुक्त पलामू व जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मिला प्रशस्ति पत्र. बताते चले कि यह प्रशस्ति पत्र समस्त शिक्षकों एवं कर्मियों के समन्वय से छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण त्यार करते हुए गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुलभ कराने के पश्चात इन्हें दिया है. लोगों की माने तो देवेश पाल को जब से इस विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया है तब से काफी कुछ सुधार हुई है. इससे पूर्व विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण बिल्कुल ही खराब था, बच्चे स्कूल नहीं आते थे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दी जाती थी, परंतु देवेश पाल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने के पश्चात इस विद्यालय में काफी सुधार हुआ है. पढ़ने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि हुई है, बच्चे नियमित रूप से क्लास में उपस्थित रहते हैं. सभी शिक्षकों के सहयोग से इस विद्यालय में एक बेहतर शिक्षा का माहौल तैयार हुआ है जो कि काबिले तारीफ है यही कारण है कि आज इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating