शहीद नीलांबर पितांबर की एक छोटी कहानी जरूर पढ़ें
संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी
भंडरिया गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के अंडा महुआ चौक में शहीद नीलांबर पितांबर के प्रतिमा पर मुख्य अतिथि समाजसेवी आनंदी सिंह प्रेम स्टार पन्ना के द्वारा माल्यार्पण किया गया शहीद दिवस मनाने के लिए शहीद के वंशज और अनेकों समाजसेवी एवं गणमान्य मौजूद थे तथा भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं आगे बताते चलें कि शहीद नीलांबर पितांबर अपनी वीरता से देश की आजादी के लिए पहली क्रांति के दौरान अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे दोनों भाइयों के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़े इन लोगों के आंदोलन में अंग्रेजों को काफी नुकसान हुआ डाल्टन के विद्रोही बंदी के सहयोग से 13 फरवरी 1858 ईस्वी को नीलांबर पितांबर के जन्म भूमि में प्रवेश किया नीलांबर पितांबर का दल अंग्रेजों को देख चेमू गांव छोड़कर जंगल के तिहलों से वार करने लगे इसी बीच रामगढ़ के एक दफादार मारा गया शहजाद से आने वाले विद्रोहियों को रोकने का काम कर्नल टर्नर को सौंपा गया इस कार्रवाई से जागीरदारों ने नीलांबर पितांबर को सहयोग देना बंद कर दिया अंग्रेज खरवार एवं चेरों के बीच में फूट डालने में सफल रहे परिणाम स्वरूप नीलांबर पितांबर को इस क्षेत्र को छोड़ना पड़ा चेरो जाति से अलग हुए खरवार भोगता पर 8 फरवरी से 23 फरवरी तक लगातार हमले किए गए जिससे इनकी शक्ति समाप्त हो गई जासूसों की सूचना पर अंग्रेजी सेना ने पलामू में आंदोलन के सूत्रधार नीलांबर पितांबर को एक संबंधी के यहां से गिरफ्तार कर बिना मुकदमा चलाए ही 28 मार्च 1859 को लेस्लीगंज पहाड़ की चट्टान गुफा में फांसी दे दी गई नीलांबर के मात्र 1 पुत्र थे जिसका नाम साजन था साजन के 4 पुत्र हुए। आलिया रोवन समारू और पुरण चारों में से तीन का एक एक औलाद हुआ और एक बिना औलाद का था आज भी शहीद नीलांबर पितांबर का वंशज मौजूद है देश को आजाद दिलाने में अहम भूमिका निभाई है इसीलिए शहीद दिवस 28 मार्च को मनाया जाता है
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating