0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second




अरमान खान की रिपोर्ट//श्री बंशीधर नगर:–ऑल राइटस ड्राइवर मजदूर महासंघ के राज्य कमेटी सदस्य संजय बैठा के नेतृत्व में शनिवार को थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक को अंगवस्त्र बुके एवं डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया।थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने कहा कि ऑल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने  मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी को बताया कि मजदूर महासंघ के गठन का मुख्य उद्देश्य सभी चालको को सुरक्षा प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि सभी चालक वर्दी में रहेंगे ,सबके पास लाइसेंस होना चाहिये तथा ट्रैफ़िक नियमों का पालन करेंगे जिस चालक के पास गाड़ी के कागज और लाइसेंस नही होगा  उनलोगों पर संगठन के द्वारा कार्रवाई किया जायेगा।जिला मीडिया प्रभारी रेयाजुदिन अंसारी ने कहा कि सभी चालक ट्रैफ़िक नियमो का पालन करे अगर किसी सदस्य के साथ दुर्घटना हो जाता है तो संगठन उन्हें सहायता प्रदान करेगा। महासंघ के राज्य कमिटी सदस्य संजय बैठा ने कहा कि वर्दी में रहकर जो चालक नशे  में गाड़ी चलाते समय पकड़े जायेंगे संगठन द्वारा तीन माह के लिये उनका लाइसेंस रदद् कर दिया जायेगा साथ ही थाना में लाकर उनपर कार्रवाई भी कराया जायेगा।मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रेयासुदिन अंसारी,नंदन मेहता,जाकिर अंसारी,अयोध्या, संजय बैठा,मोजसम खान,मंगल चौधरी,सुरेश,प्रमोद विश्वकर्मा,सैफ अली,जाहिर अंसारी, शाहिद अंसारी,जैनेतुल्लाह खान सहित बडी संख्या में ड्राइवर संघ के सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *