श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):- ऑल राइटस ड्राइवर मजदूर महासंघ ने नगर ऊंटरी थाना प्रभारी को सॉल बुक्के देकर किया सम्मानित ।।
अरमान खान की रिपोर्ट//श्री बंशीधर नगर:–ऑल राइटस ड्राइवर मजदूर महासंघ के राज्य कमेटी सदस्य संजय बैठा के नेतृत्व में शनिवार को थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक को अंगवस्त्र बुके एवं डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया।थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने कहा कि ऑल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया संघ के सदस्यों ने थाना प्रभारी को बताया कि मजदूर महासंघ के गठन का मुख्य उद्देश्य सभी चालको को सुरक्षा प्रदान करना है।उन्होंने कहा कि सभी चालक वर्दी में रहेंगे ,सबके पास लाइसेंस होना चाहिये तथा ट्रैफ़िक नियमों का पालन करेंगे जिस चालक के पास गाड़ी के कागज और लाइसेंस नही होगा उनलोगों पर संगठन के द्वारा कार्रवाई किया जायेगा।जिला मीडिया प्रभारी रेयाजुदिन अंसारी ने कहा कि सभी चालक ट्रैफ़िक नियमो का पालन करे अगर किसी सदस्य के साथ दुर्घटना हो जाता है तो संगठन उन्हें सहायता प्रदान करेगा। महासंघ के राज्य कमिटी सदस्य संजय बैठा ने कहा कि वर्दी में रहकर जो चालक नशे में गाड़ी चलाते समय पकड़े जायेंगे संगठन द्वारा तीन माह के लिये उनका लाइसेंस रदद् कर दिया जायेगा साथ ही थाना में लाकर उनपर कार्रवाई भी कराया जायेगा।मौके पर जिला मीडिया प्रभारी रेयासुदिन अंसारी,नंदन मेहता,जाकिर अंसारी,अयोध्या, संजय बैठा,मोजसम खान,मंगल चौधरी,सुरेश,प्रमोद विश्वकर्मा,सैफ अली,जाहिर अंसारी, शाहिद अंसारी,जैनेतुल्लाह खान सहित बडी संख्या में ड्राइवर संघ के सदस्य उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating