झारखंड जूनियर वूशु प्रतियोगिता में रिशु सिंह ने जीता रजत पदक।
संवाद: 21 वीं झारखंड राज्य जुनियर वूशु प्रतियोगिता सिल्ली में झारखंड वूशु संघ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पलामू जिला से 2 खिलाड़ियों का चयन गया था शशि भूषण कुमार और रिशु सिंह। रिशु बिश्रामपुर प्रखंड का निवासी है वो हर रविवार द कराटे एकेडमी में आकर वूशु मार्शल आर्ट अभ्यास करता है। अपनी मेहनत और कौशल से रिशु ने जमशेदपुर और रांची जिला के खिलाड़ियों को हराते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मौके रिशु ने कहा की पिता राम नाथ सिंह पुलिस अधिकारी है और मां सोभा देवी बियेलो है , भगमानी चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल में 10वीं की पढ़ाई के साथ – साथ खेल के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की चाह ही मुझे यहां तक पहुंचने मदद किया है। मैं भविष्य में भारत देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतना चाहता हूं। हमारे गांव बिश्रामपुर में जानकर खेल प्रशिक्षक नहीं होने की वजह से मुझे हर रविवार को द कराटे एकेडमी में अभ्यास करने के लिए डाल्टनगंज आना पड़ता है। वही मौके पर पलामू जिला वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा की वूशु मार्शल आर्ट खेल है इसमें अधिक संभावनाएं हैं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की। वही मौके वूशु संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा की वूशु खेल के माध्यम से झारखंड के कई खिलाड़ियों को नौकरी भी प्राप्त हुए हैं इस खेल से जुड़ने पर खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकते हैं। मौके पर पलामू ओलिंपिक संघ सचिव संजय त्रिपाठी , पलामू राइफल संग के अध्यक्ष अविनाश देव, पलामू गतका संघ अध्यक्ष सोनू नामधारी, धोनी क्रिकेट एकेडमी कोच रविंद्र सिंह, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के कोच अमरेश कुमार, द कराटे एकेडमी समन्वयक दीपेन्द्र सिंह, पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी ने रिशु को बधाई दी ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating