0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second


संवाद: 21 वीं झारखंड राज्य जुनियर वूशु प्रतियोगिता सिल्ली में झारखंड वूशु संघ द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पलामू जिला से 2 खिलाड़ियों का चयन गया था शशि भूषण कुमार और रिशु सिंह। रिशु बिश्रामपुर प्रखंड का निवासी है वो हर रविवार द कराटे एकेडमी में आकर वूशु मार्शल आर्ट अभ्यास करता है। अपनी मेहनत और कौशल से रिशु ने जमशेदपुर और रांची जिला के खिलाड़ियों को हराते हुए रजत पदक अपने नाम किया। मौके रिशु ने कहा की पिता राम नाथ सिंह पुलिस अधिकारी है और मां सोभा देवी बियेलो है , भगमानी चंद्रवंशी पब्लिक स्कूल  में 10वीं की पढ़ाई के साथ – साथ खेल के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने की चाह ही मुझे यहां तक पहुंचने मदद किया है।  मैं भविष्य में भारत देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतना चाहता हूं। हमारे गांव बिश्रामपुर में जानकर खेल प्रशिक्षक नहीं होने की वजह से मुझे हर रविवार को द कराटे एकेडमी में अभ्यास करने के लिए डाल्टनगंज आना पड़ता है। वही मौके पर पलामू जिला वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा की वूशु मार्शल आर्ट खेल है इसमें अधिक संभावनाएं हैं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की। वही मौके वूशु संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा की वूशु खेल के माध्यम से झारखंड के कई खिलाड़ियों को नौकरी भी प्राप्त हुए हैं इस खेल से जुड़ने पर खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकते हैं।  मौके पर पलामू ओलिंपिक संघ सचिव संजय त्रिपाठी , पलामू राइफल संग के अध्यक्ष अविनाश देव, पलामू गतका संघ अध्यक्ष सोनू नामधारी, धोनी क्रिकेट एकेडमी कोच रविंद्र सिंह, द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के कोच अमरेश कुमार, द कराटे एकेडमी समन्वयक दीपेन्द्र सिंह, पलामू कबड्डी संघ के सचिव दीपक तिवारी ने रिशु को बधाई दी ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *