0 0
Read Time:3 Minute, 19 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*






गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को कांडी प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहां सरकोनी पंचायत के सेमौरा गांव के पीडीएस डीलर सुनील कुमार गुप्ता की जन वितरण दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जून और जुलाई माह के लिए आए राशन के वितरण के बारे में जानकारी ली, डीलर द्वारा जानकारी दी गई कि उनके यहां 341 लाभुक पंजीकृत हैं जिसमें से जून माह के लिए 319 कार्ड धारकों तथा जुलाई माह के लिए 324 कार्ड धारकों को राशन दिया जा चुका है। सर्वर में आ रही दिक्कतों के कारण कुछ लोगों को राशन नहीं दिया जा सका है, एक-दो दिन में दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगस्त माह के लिए भी राशन प्राप्त हो चुका है, बहुत जल्द वे इसका वितरण भी कर देंगे। मौके पर मौजूद लोगों से संजय कुमार ने राशन के नियमित वितरण एवं राशन की मिल रही मात्रा के बारे में फीडबैक लिया। इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई।
कम मात्रा में राशन देने की शिकायत मिली

ज्यादातर लोगों ने बताया कि उन्हें हर माह समय से राशन मिल जाता है किंतु ग्रामीणों से संवाद के क्रम में एक लाभुक मंगरी देवी पत्नी स्वर्गीय दुखीराम जो कि सतबहिनी डेमा की रहने वाली हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें चार सदस्यों के लिए निर्धारित 20 किलो की बजाय 18 किलो राशन ही दिया जाता है। इसी प्रकार राजन कुमार सिंह तथा अनिल राम ने बताया कि वे अंत्योदय कोटि के लाभुक हैं उन्हें 35 किलो राशन प्रतिमाह मिलना चाहिए। किंतु इस बार 2 माह का दिया गया है इसलिए उनको 70 किलोग्राम मिलना चाहिए था जबकि उन्हें 6 किलो कम अर्थात 64 किलो राशन दिया गया है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया तथा संबंधित पीडीएस डीलर को सख्त निर्देश दिया कि अंत्योदय के लाभुक समाज के अंतिम व्यक्ति हैं जिनके लिए 6 किलो राशन की कटौती मायने रखती है। इसलिए इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में दंडात्मक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *