Read Time:1 Minute, 9 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना ।थाना क्षेत्र के भागोडीह पंचायत अंतर्गत चुन्दी गांव निवासी 60 वर्षीय लखन भुइया की मौत वज्रपात से हो गई है। घटना मंगलवार की दोपहर दो बजे की है। जानकारी के अनुसार लखन भुइया अपने घर के पास पत्नी के साथ बैठे हुए थे।इसी दौरान हुई वज्रपात के कारण लखन भूईया की मौत मौके पर ही हो गई,जबकि उनकी पत्नी गुड़िया देवी घायल हो गई । जिन्हे निजी अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। विदित हो कि लखन भुइया का कोई संतान नहीं है। इधर घटना की सूचना पर मृतक के घर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि चुन्नू सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है।