।। धुरकी (गढ़वा):- धुरकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई घंटो के भीतर दहेज हत्या मामले में पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।।
✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट//धुरकी। थाना क्षेत्र के खाला गांव में दहेज के लिए विवाहिता रुखसाना खातून (20 वर्ष) की हत्या के मामले में धुरकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उसके पति बदरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मृतका की मां हलीमा बीवी ने धुरकी थाना में पति, ससुर, सास और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि दहेज को लेकर रुखसाना को लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अग्रसर जांच शुरू की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating