64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जामा दो उच्च विद्यालय रमना के स्टेडियम में बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सुनीता कुजूर ने कहा कि इस दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों के बच्चें भाग ले रहे हैं। जिसमें अंडर 17 बालक व बालिका एवं अंडर -15 बालक इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर -17 बालक प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुलका के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टुर्नामेंट का विजेता बनें। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा उप विजेता बना। अंडर -17 बालिका वर्ग के प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय टंडवा विजेता एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमना के बालिका उप विजेता बनी। प्रतियोगिता के बाद प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर व लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर चौबे, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुजूर, रवि कुमार, कंचन कुमारी, सरिता कुमारी विमल कुमार पटेल संजय लाल मौर्य, अनिल कुमार एवं शिवकुमार सिंह आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर एमडीएम आपरेटर वीरेंद्र पाल एवं राजकुमार सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating