उत्कर्ष अभियान में आवेदकों की लगी भीड़

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के बुलका पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को धरती आबा जनजातिय ग्राम उत्कर्ष अभीयान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया| मौके पर सीओ विकाश पांडेय,मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया| इस दौरान 25 जरूरतमंदों ने आवास के लिए, पेंशन के चार,केसीसी के तीन,केवाईसी के दो एवं गैस कनेक्शन के आठ आवेदन प्रस्तुत किया| सभी आवेदनों की जांचोंप्रांत समुचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया| इस अवसर सीओ विकाश पांडेय ने कहा कि कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है| इस अभियान के तहत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को मुहैया कराया जाएगा|उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मिशन इंद्रधनुष व मनरेगा आदि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाएगा|इस अवसर पर मुखिया अनिता देवी, देवी,सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया| इस मौके पर पंचायत सचिव विनोद राम, बीपीओ राजदीप कुमार,आनंद कुमार,राहुल प्रकाश सहीत सभी विभागों के कर्मी के अलावे प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी-पदाधिकारी उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
रमना में रोमांचक मुकाबला: मानदोहर ने रमना बी टीम को 27 रनों से हराया
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियम लोग नाइट...
Average Rating