पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग

इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई. इस कारण कोल्हुआ गांव निवासी 70 वर्षीय सरफुद्दीन अंसारी नदी के बीचोंबीच एक खाली जगह (डीला) में फंस गए. उन्हें गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है.
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद सरफुद्दीन अंसारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ गौरांग महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने जनता को यह आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई की जाएगी
. साथ ही लोगों से अपील की कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं. एसडीओ ने हुसैनाबाद अनुमंडल के सोन और कोयल नदी के तटवर्ती इलाके के लोगों को सतर्क किया है और नदियों की ओर नहीं जाने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि किसी कारण अगर अप्रिय घटना हो जाती है तो तत्काल स्थानीय थाना ओपी या प्रखंड कार्यालय में सूचना दें.
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विभिन्न जगहों पर हुआ मेला का आयोजन
पांडू प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट पाण्डु । प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न जगहों पे महाशिवरात्रि के अवसर...
Average Rating