बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया

मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण ग्राम कलुवा निवासी सरफुद्दीन अंसारी (उम्र लगभग 70 वर्ष), पिता – स्व. राजन अंसारी, नदी के बीचों-बीच एक खाली जगह पर फँस गए थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सरफुद्दीन अंसारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
पलामू पुलिस जनता को यह आश्वस्त करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील करती है कि बाढ़ या नदी के जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहें एवं जोखिम न उठाए।
पलामू जिला ब्यूरो लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
कुंभ मेले में पांडु की महिला हुई गुमशुदा
पांडू प्रखंड से झारखंड दृष्टि संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट पांडू । प्रखंड के सिलदिल्ली ठेकही निवासी देवन्ती कुंवर पति...
Average Rating