।। रमना (गढ़वा):- देवर ने भाभी को धमकाया,देवर देशी कट्टा के साथ हुआ गिरफ्तार, गया जेल ।।
✍🏻 अरमान खान की रिपोर्ट//श्री बंशीधर नगर : रमना थाने की पुलिस ने कृष्णा राम नामक युवक को अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गत गुरुवार को रमना थाने के बीवाटीकर गांव निवासी सुरेंद्र राम की पत्नी ममता देवी फोन कर सूचना दी कि कृष्णा राम उसे गाली गलौज कर रहा है और देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उन्होंने बताया कि रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार ने पुलिस बल के साथ तत्सम्बन्धी सूचना का सत्यापन करने बीवाटीकर गए। इस बीच एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल ने पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की पहचान कृष्णा राम के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ दो जिन्दा गोली को जब्त किया गया। एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक कृष्णा राम आवेदक ममता देवी का देवर है। कृष्णा राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के साथ रमना थाना के थाना प्रभारी आकाश कुमार, सअनि मनोज कुमार मंडल मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating