धुरकी(गढ़वा) :- थाना प्रभारि के बीच सीमावर्ती समन्वय को लेकर हुई अहम बैठक
✍🏻 अरमान खान की रिपोर्ट//धुरकी: धुरकी थाना परिसर में शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा एवं आपसी तालमेल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सनावल थाना प्रभारी एसआई गजपति मिरे, डिंडो ओपी प्रभारी नवल किशोर दुबे एवं झारखंड के धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। बैठक में दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर विशेष चर्चा हुई। अवैध बालू खनन, पशु तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमावर्ती अपराधियों की गतिविधियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस का समन्वय जरूरी है। इस दौरान यह भी तय किया गया कि नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तुरंत हो सके और कार्रवाई में देरी न हो। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्ती और विशेष निगरानी तंत्र विकसित करने पर भी सहमति बनी। धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। वहीं, सनावल और डिंडो के थाना प्रभारियों ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी अधिकारियों ने सीमावर्ती अपराधों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating