ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की कवायद तेज, पूर्व मंत्री मिथिलेश ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Read Time:2 Minute, 59 Second

फोटो : मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर
गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड से अलग ओखरगाड़ा को नया प्रखंड बनाने की कवायद तेज हो गई है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप पर ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि मेराल प्रखंड के ग्राम पंचायत ओखरगाड़ा पूर्वी एवं ओखरगाड़ा पश्चिम के ग्रामीणों द्वारा वर्षों से लगातार ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग की जाती रही है। यह क्षेत्र वर्तमान में मेराल प्रखंड में आता है। यहां से मेराल प्रखंड मुख्यालय की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इस कारण इस क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रखंड मुख्यालय से अधिक दूरी होने के कारण मेराल प्रखंड के छह पंचायत अरंगी, बिकताम, ओखरगाड़ा पूर्वी, ओखरगाड़ा पश्चिमी, चेचरिया एवं खोरीडीह की जनता राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली लाभ से वंचित रह जाती है। पत्र में श्री ठाकुर ने कहा है कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने पूर्व में भी ओखरगाड़ा को नया प्रखंड के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया था। श्री ठाकुर ने कहा है कि मेराल प्रखंड के छह पंचायत अरंगी, बिकताम, ओखरगाड़ा पूर्वी, ओखरगाड़ा पश्चिमी, चेचरिया एवं खोरीडीह को मिलाकर ओखरगाड़ा को एक नया प्रखंड बनाना जनहित में अति आवश्यक है। श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री से इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। श्री ठाकुर की मांग पर मुख्यमंत्री ने इस पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Next post
।।सगमा(धुरकी) :- ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ जवान की अपने ही राइफल से गोली चलने पर हुई मौत ।।
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating