

विकास कुमार
मेराल । 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न सरकारी विद्यालय एवं गैर सरकारी विद्यालय में योगाभ्यास कराया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथरिया के प्रधानाध्यापक रघुराई राम ने कहा कि योग से शरीर को स्वस्थ एवं निरोग बनाए रखने के लिए योग का बहुत ही महत्व है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ( DLSA) गढ़वा के PLV जितेन्द्र कुमार पासवान द्वारा योगा के अतिरिक्त बाल संरक्षण, पोस्को, स्पौनसरसीप स्कीम आदि विषयों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर शिक्षक बिरेंद्र कुमार पाल,अतेन्द्र प्रसाद गुप्ता,रौशन कुमार देव,सहोदर कुमारी,मदन मोहन पाल सहित विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।
*पैराडाइज पब्लिक स्कूल मेराल*
पाराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व योग प्रशिक्षक सोनी मैम और सुधीर कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई जिसमें विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि योग से केवल शरीर स्वस्थ नही रहता है बल्कि मानसिक, शारीरिक एवं मन को शांति भी मिलती है। यह एकाग्रता बढ़ाने और ऊर्जा के स्तर को सशक्त बनाने में सहायक होता है। योग दिवस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दीनानाथ चौधरी शिक्षक फिर्दोष अंसारी, सरफराज अंसारी, सूर्यप्रकाश कुमार,अंचला कुमारी,प्रिया कुमारी आदि उपस्थित थे।