0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second




विकास कुमार

मेराल । लगातार चार दिनों से क्षेत्र में बारिश होने की वजह से हासनदाग बस्ती के टॉड टोला जाने वाली कच्छी सड़क में जल जमाव एवं कीचड़ होने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। यह सड़क हासनदाग बस्ती के मस्जिद स्थित काली करण से टॉड टोला आंगन बाड़ी केंद्र तक जाने वाला टोले का मुख्य सड़क है। एक वर्ष पहले उक्त सड़क में गांव के ही समाज सेवी भरदुल विश्वकर्मा ने अपने निजी खर्च से मोरम डालवा कर मरम्मत कराया था। जिससे लोगों को पिछले बरसात में आने जाने में काफी सुगम हो गया था। उक्त सड़क को लेकर भरदुल विश्वकर्मा ने वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसको लेकर वर्तमान विधायक से लोगों में नाराजगी है। इस वर्ष भी लगातार बारिश होने से सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है समाज सेवी भरदुल विश्वकर्मा लोगों के आने जाने की परेशानी को देखते हुए शनिवार को अपने निजी खर्च एवं लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर द्वारा मोरम डालवा कर सड़क का मरम्मत कराया।

इस संबंध में पूछने पर बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि सड़क स्थल का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने पीसीसी पथ निर्माण के लिए आश्वाशन दिया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *