पलामू के कुशहा गांव में बदहाल सड़कें बनीं ग्रामीणों की मुसीबत, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल
संवाददाता नईम अंसारी की रिपोर्ट // पाण्डु (पलामू):
पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुशहा की सड़कें आज बदहाली की दास्तां बयां कर रही हैं। बारिश के कुछ ही दिनों में कच्ची सड़कें कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह पानी से भरे गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह हाल कोई नया नहीं है। हर साल बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को इस कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय और प्रखंड कार्यालय तक जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रतिदिन कीचड़ से होकर जाना पड़ता है, जिससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का पक्का निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से आश्वासन सुनते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें ठोस कार्रवाई चाहिए, ताकि उनका दैनिक जीवन सुगम हो सके और गांव विकास की ओर बढ़ सके।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating