बैठक में योग कक्षा लगाकर प्रतिदिन योग करने पर दिया जोर : पतंजलि राज्य प्रभारी
विकास कुमार
मेराल । पतंजलि योग समिति के झारखंड राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे अपने दो दिवसीय गढ़वा जिला में प्रवास के दौरान रविवार को मेराल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पतंजलि के प्रखंड कार्यालय समिति के संरक्षक व जिला के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल साह, मुखिया रामसागर महतो, प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा, रविंद्र प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षक विनोद कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा आदि के द्वारा फूलमाला तथा अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया, तत्पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठित होकर योग कक्षा लगाने तथा प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि भगवान हमें एक वरदान मांगने का अवसर दें, तो हम सभी को हमेशा स्वस्थ रहने का वरदान मांगना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। स्वस्थ रहने से हम अपने सभी काम अच्छे से कर सकते हैं और जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, स्वस्थ रहने से हम दूसरों की भी मदद कर सकते हैं। उसे अवसर पर जिला के नवनियुक्त बीएसटी प्रभारी संतोष कुमार चौबे, जिला मंत्री प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, संजय प्रसाद सहित अन्य कई लोग शामिल थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating