*एसडीएम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर थाना के हवाले किया*


गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार दोपहर में शहर से सटे नवादा के मधु टोला में अवैध बालू परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को दौड़ा कर पकड़ा। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि किसी पुलिसकर्मी परिवार का ही यह ट्रैक्टर है जिसमें पिछले दो हफ्ते से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है। एसडीएम ने मौके पर ही सदर अंचल अधिकारी सफी अआलम तथा थाना प्रभारी बृज कुमार को बुलाकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु ट्रैक्टर उनके सुपुर्द कर दिया, साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि इस ट्रैक्टर केग मालिक और अवैध बालू परिवहन में संलिप्त लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने के साथ-साथ सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में इस प्रकार से अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने खनन विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को भी फोन पर निर्देशित किया कि दिनदहाड़े इस प्रकार से अवैध बालू परिवहन के मामले देखने में मिल जा रहे हैं ऐसे मामलों पर जिला खनन कार्यालय को गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी।


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating