अमरनाथ यात्रा के लिए युवाओं का जत्था हुआ रवाना

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड से श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार की रात अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार के साथ रवि कुमार, जितेंद्र कुमार पाठक, राकेश कुमार सिंह एवं बिशनपुरा प्रखंड के रविंद्र कुमार गुप्ता शामिल हैं।
जत्था टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस द्वारा जम्मू के लिए प्रस्थान किया। सभी श्रद्धालु 13 जुलाई को आधार शिविर पहलगाम से पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा आरंभ करेंगे।
सभी श्रद्धालु पूरे धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ यात्रा पर निकले हैं। रवाना होने से पूर्व स्थानीय लोगों ने जत्थे के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा की सफलता और कुशलता की कामना की।
श्रद्धालुओं ने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाना उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव है, जिसे वे लंबे समय से करने की इच्छा रखते थे। इस यात्रा से उन्हें न केवल आस्था की अनुभूति होगी, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और कठिनाई भरे मार्ग पर चलने का अनुभव भी मिलेगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating