0 0
Read Time:4 Minute, 4 Second
*एसडीएम ने अवैध बालू उत्खनन की शिकायतों पर कोयल और दानरो के तटीय इलाकों का किया निरीक्षण*

*मेढ़ना, बैलचंपा, लापो आदि क्षेत्रों में मिले अवैध डंप साइट*

*सीओ तथा खनन पदाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश*

*बीती देर रात्रि में भी एसडीएम ने की थी सघन छपीमारी*

गढ़वा। गुरुवार अपरांह में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा अंचल अधिकारी सफी आलम को साथ लेकर बेलचंपा, मेढ़ना, लापो आदि इलाकों के नदी तटीय क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन की शिकायतों के मद्देनजर औचक छापेमारी की। बालू उत्खनन की दृष्टि से संवेदनशील इन क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से संजय कुमार के द्वारा देर मध्य रात्रि में भी सघन जांच अभियान जारी है। बीते बुधवार देर रात्रि में भी उन्होंने इन क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा कर कई संदिग्ध ट्रैक्टरों को दौड़ा कर भगाया था।
गुरुवार के इस भ्रमण के क्रम में उन्हें कोयल एवं दानरो नदी के किनारे अवैध उत्खनन के पुख्ता सबूत मिले हैं, न केवल नदी की रेत पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के पहियों के निशान मिले बल्कि रेत के ढेर भी लगे मिले इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने भी एसडीएम से शिकायत की कि वे लोग रात भर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाज के चलते नहीं सो पा रहे हैं। इसकी पुष्टि तब हुई जब बाईपास टोल प्लाजा के कर्मियों ने भी एसडीएम को बताया कि यहां से अवैध बालू लगे ट्रैक्टरों का परिवहन जारी है। उक्त को लेकर एसडीएम ने जिला खनन पदाधिकारी को नियमित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आज गुरुवार को एसडीएम के साथ मौजूद अंचलाधिकारी सफी आलम ने अपने संबंधित अमीन को भी निर्देशित किया कि जहां-जहां पर अवैध बालू डंप साइट पाए गए हैं उनकी भूमि विवरणी यथा खाता प्लॉट आदि उपलब्ध करवाएं ताकि दोषी लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों के उनके सघन जांच अभियान से उन्हें जो प्रमाण मिले हैं उसके अनुसार इन तटीय क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन का कार्य जारी है, जबकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ऐसे में सदर अनुमंडल क्षेत्र में एनजीटी के उक्त आदेश का अनुपालन करवाने तथा विधि व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिकोण से निरोधात्मक कार्रवाई जरूरी है।
उन्होंने खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे बालू माफियाओं को चिन्हित कर उन पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि उनके अनुमंडल क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोग इस अनैतिक कार्य को तथाशीघ्र छोड़ दें अन्यथा बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *