पुलिस का नक्सलियों पर बड़ी कारवाई
नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी विस्फोटक सामग्री बरामद
लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भाकपा माओवादी संगठन के दस्ते की ओर से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इसमें चार बंडल कोडेक्स वायर शामिल है। कोडेक्स वायर का इस्तेमाल लैंडमाइंन विस्फोट के लिए किया जाता है। बताया जाता है कि SP प्रियंका मीना को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने सुदूरवर्ती जुड़नी जंगल में विस्फोटक छिपाकर रखा है।
इसके बाद ASP अभियान दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, बीडीडीएसज, सीआरपीएफ 158 बटालियन और सैट के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान सुदूरवर्ती जुड़नी जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए चार बंडल कोडेक्स वायर बरामद किए गए। सर्च अभियान अभी जारी है। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को लगातार एक के बाद एक सफलता मिल रही है। कई नक्सलियों के आत्मसमर्पण, गिरफ्तारी और मुठभेड़ में मारे जाने से दस्ता कमज़ोर पड़ गया है। सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating