0 0
Read Time:5 Minute, 3 Second

*उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मंडल डैम स्थल का किया निरीक्षण, कार्य प्रारंभ किए जाने को लेकर की चर्चा*

गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बहुप्रतीक्षित मंडल डैम परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किए जाने को लेकर कवायद तेज़ कर दी गई है। इसी क्रम में आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार, वरीय पदाधिकारियों के साथ मंडल डैम क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।
भ्रमण निरीक्षण के दौरान पलामू ब्याघ्र परियोजना के उप निदेशक प्रजेश कांत जेना, गढ़वा के अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, रंका के अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप, प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडारिया अमित कुमार, अंचल अधिकारी भंडारिया राकेश भूषण सिंह सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डैम स्थल पर विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कार्य प्रारंभ किए जाने से पहले सभी आवश्यक पूर्व-तैयारियाँ पूर्ण रूप से की जाएं। उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट किया कि परियोजना स्थल पर जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।

मंडल डैम परियोजना लंबे समय से लंबित है, परंतु अब इसे सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जलाशय स्तर, सुरक्षा मानकों, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं विस्थापितों से जुड़ी प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त श्री यादव ने बताया कि मंडल डैम को लेकर  केंद्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। इसको लेकर सरकार काफी पैसे भी खर्च कर रही है। किंतु किसी कारणों से यह परियोजना अभी तक चालू नहीं हो पाई है। इसी को देखते हुए हम लोग यहां निरीक्षण करने आए हैं। ताकि यह जान सके की किन कारणों से यह परियोजना अभी तक रुका हुआ है। उन्होंने बताया कि मंडल डैम के बचे हुए कार्यों को पूरा कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी साथ ही साथ वहां की जनता को विस्थापित करके उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना है। इसको लेकर के वहां के गांव वालों से लगातार बात चल रही है। विस्थापित लोगों के लिए विश्रामपुर क्षेत्र में स्थल का चुनाव किया गया है। वहां उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। आने वाले एक दो सालों के अंदर इस डैम को हमलोग शुरू कराने का पूरा प्रयास करेंगे, ताकि जिस उद्देश्य इस डैम का निर्माण कराया गया था उसको पूरा किया जा सके। यह परियोजना सभी के लिए लाभप्रद साबित होगा।
 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी तकनीकी एवं सामाजिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि परियोजना की शुरुआत व्यवस्थित और सुचारू रूप से की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, मुआवज़ा वितरण एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता प्राथमिकता होगी।

परियोजना के सफल कार्यान्वयन से गढ़वा ज़िले को सिंचाई, जलापूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं संभावित पर्यटन विकास के क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *