0 0
Read Time:3 Minute, 41 Second
नयी दिशा परियोजना अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का सफल आयोजन

दिनांक: 15.07.2025
स्थान: तिलडाग पंचायत भवन, गढ़वा

‘नयी दिशा परियोजना’ के तहत  लार्सन एंड टुब्रो एवं बदलाओ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तिलडाग पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके द्वार तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ    अनिता देवी मुखिया, संजय कुमार चंद्रवंशी मुखिया प्रतिनिधि डॉ नादिया तहसीम, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, विजय यादव पंचायत सेवक, मनिका चौबे रोजगार सेवक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़वा के कर-कमलों द्वारा किया गया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बदलाओ फाउंडेशन की ओर से रितेश त्रिपाठी  एवं अमित सिंह – कार्यक्रम अधिकारी,   प्रियरंजन  तिवारी , मनोज कुमार एवं वरिष्ठ साथी ओमप्रकाश तिवारी और एलएंडटी से प्रशान्त जी CSR अधिकारी ने परियोजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य शिविर में अपनी भूमिका निभाई।

शिविर में 120 लोगों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन, सामान्य परामर्श, महिलाओं की स्वास्थ्य जांच जैसी निःशुल्क सेवाओं का लाभ लिया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने समुदाय के सदस्यों को जरूरी स्वास्थ्य सलाह एवं परामर्श भी प्रदान किया।

टीबी रोगियों हेतु विशेष पहल:
शिविर के दौरान पहचान किए गए टीबी मरीजों के लिए ‘फूड बास्केट’ (सामग्री किट) का वितरण भी लार्सन एंड टुब्रो एवं  बदलाव फाउंडेशन के सहयोग से किया गया, जिसमें पौष्टिक आहार सामग्री शामिल थी। यह पहल मरीजों को पोषण समर्थन देने एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

जिला समाज कल्याण विभाग ने इस संयुक्त प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बदलाओ फाउंडेशन की समर्पित टीम द्वारा किया गया। सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं समुदाय के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *