। श्री बंशीधर नगर:- टीबी उन्मूलन पर पंचायतों में जागरूकता बैठक, प्रोत्साहन राशि बढ़ने से दिखी खुशी ।। ✍🏻अरमान खान की रिपोर्ट
बंशीधर नगर | प्रखंड के नरही और कोलझिकी पंचायत सचिवालयों में स्वास्थ्य विभाग के टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पंचायत टीबी फोरम की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुमंडल अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी के निर्देश पर की गई। नरही पंचायत भवन में बैठक की अध्यक्षता मुखिया मनोज कुमार ठाकुर जबकि कोलझिकी पंचायत में मुखिया अजय प्रसाद ने की। बैठक का उद्देश्य टीबी मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना था। बैठक में टीबी विभाग के एसटीएस सुनील कुमार ने यक्ष्मा उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि टीबी मरीजों को मुफ्त जांच और दवा के साथ प्रोत्साहन राशि के रूप में अब एक हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, जो पहले 500 रुपये थी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि गांव स्तर पर टीबी के लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें अनुमंडल अस्पताल भेजा जाएगा। नरही पंचायत की बैठक में सीएचओ सौम्या गुप्ता, अभय कुमार यादव, एसटीएलएस अनिमेष राज, एएनएम सोना कुमारी, अंजू कुमारी, बिटिटी
सुनीता कुमारी, सहिया रविकांति देवी आदि उपस्थित रहीं। वहीं कोलझिकी पंचायत में चिकित्सक संतोष कुमार, सीएचओ नवीन कुमार, प्रियंकर प्रवीन, एएनएम संगीता कुमारी, फूल कुमारी तिर्की, सहिया साथी और ग्राम सहिया की सक्रिय भागीदारी रही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating