हाल में बदले गए तार की गुणवत्ता पर उठे सवाल

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना ।सर्वेश्वरी चौक के समीप साप्ताहिक हाट बाजार के दौरान रविवार दोपहर करीब ढेड़ बजे बिजली का एक तार टूटकर सड़क पर गिर गया। बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त बाजार में अच्छी-खासी भीड़ थी और सड़क से लगातार वाहन आ-जा रहे थे। ऐसे में करंट प्रवाहित तार अचानक टूट कर गिर गया| हालांकि लोगों क के सतर्कता से कोई घटना नहीं घटी|
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले रमना सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा संविदा के अधार पर सभी बिजली के तार और पोल को बदला गया था। इसके बावजूद इस प्रकार तार का अचानक गिरना कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय लोगो का कहना है कि कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा मरम्मत एवं अद्यतन कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की आशंका बनी हुई है। लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगो ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि गुणवत्ता विहीन विद्युतीकरण के कार्य करने वाले एजेंसी पर कार्रवाई करते हुए इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए ठोस उपाय की मांग किया है|
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating