जरूरतमंदों को न हो परेशानी, लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय रमना में मंगलवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो के वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार और विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा भी शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 25, वृद्धावस्था पेंशन के 4, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के 3 तथा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन के 8 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
शिक्षा प्रोत्साहन के तहत साइकिल वितरण योजना में मध्य विद्यालय चुंदी की 56 और राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग की 81 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कुल 137 छात्राओं को इसका लाभ मिला।
विधायक अनंत प्रताप देव ने संबोधित करते हुए कहा प्रखंड और अंचल कार्यालयों के अधिकारी, कर्मी जरूरतमंदों को अनावश्यक परेशान न करें। यदि कोई लाभुकों को बेवजह दौड़ाता है तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पात्र लोगों तक पहुँचना चाहिए।
इसी क्रम में मड़वनिया पंचायत सचिवालय परिसर में असहाय बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भी विधायक एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। यह केंद्र डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर मुखिया दुलारी देवी, स्वीटी वर्मा, अनीता देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, अनुज चंद्रवंशी, अजीत कुमार सोनी, मुन्ना प्रसाद, रामचंद्र राम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating