*योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई : उपायुक्त*

*अबुआ आवास में अयोग्य लाभुकों के चयन पर हुई कार्रवाई, पंचायत सचिव बर्खास्त*
अबुआ आवास योजना (वित्तीय वर्ष 2023-24) के अंतर्गत गढ़वा जिला के डंडा प्रखंड में लाभुकों के चयन में अनियमितता प्रकाश में आया है। जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव शंभु प्रसाद ने विभागीय निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अबुआ आवास योजना में योग्य लाभुकों की जगह पर अयोग्य व्यक्तियों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया।
मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इस अनुचित कृत्य से योजना की पारदर्शिता प्रभावित हुई और पात्र लाभुकों के अधिकारों का हनन हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शंभु प्रसाद को झारखंड सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के अंतर्गत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
उपायुक्त ने कहा है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हरेक जरूरतमंद को मिलनी चाहिए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सभी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभुकों को मिले। उन्होंने कहा है कि योजनाओं का लाभ देने में अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अनियमितता की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating