*मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत गढ़वा में कृषक समूहों को मिला अनुदान का लाभ*
Read Time:2 Minute, 41 Second


*कृषि यंत्रों के साथ-साथ कृषि प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पम्प सेट एवं पाइप का वितरण*
गढ़वा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (भूमि संरक्षण निदेशालय), झारखंड, राँची के अधीन भूमि संरक्षण विभाग, गढ़वा द्वारा मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में महिला स्वयं सहायता समूह, महिला सखी मंडल, कृषक समूह, लैम्प्स-पैक्स एवं एफपीओ को कृषि यंत्रों का वितरण किया जा रहा है।
योजना के अंतर्गत 34.0 से 40.0 मैक्स PTO HP PS श्रेणी के बड़े ट्रैक्टर एवं दो कृषि यंत्रों की खरीद पर ₹10 लाख का कुल पैकेज निर्धारित किया गया है। इस पर बड़े ट्रैक्टर हेतु अधिकतम 50% तथा कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है, हालाँकि कुल अधिकतम अनुदान ₹5 लाख तक सीमित है।
इस योजना अंतर्गत लैम्प्स-पैक्स कांडी के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के सदस्यों को बड़ा ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर सहित अन्य कृषि यंत्रों का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को पम्प सेट एवं पाइप भी वितरित किए गए।
इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कांडी के लैंप्स-पैक्स से जुड़े लाभुक को ट्रैक्टर व यंत्र प्रदान किए। साथ ही रंका प्रखंड के मो. रहमुद्दीन अंसारी को 90% अनुदान पर पंपसेट व पाइप भी दिए गए।
इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद एवं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्रकिशोर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।l


About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग...
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
Average Rating