विकास कुमार
मेराल । एसडीओ संजय कुमार पांडे ने शुक्रवार को मेराल प्रखंड कार्यालय पहुंचकर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक से योजना से संबंधित अद्यतन जानकारी लिया। इस संबंध में एसडीओ संजय कुमार पांडे ने बताया कि लगातार अनुमंडल क्षेत्र में निरीक्षण करते रहते हैं इसी के दौरान रूटीन निरीक्षण में मेराल प्रखंड कार्यालय आए हैं और सीओ सह प्रभारी बीडीओ से योजनाओं के बारे में अद्यतन जानकारी लिया । तथा योजनाओं को स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया। एसडीओ श्री पांडे से मेराल में मनरेगा योजना अभी कम चल रहा जिसके चलते मजदूर पलायन कर रहे हैं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बारिश के चलते योजना कम चल रहा है। इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है फिर भी हम देखेंगे। इस मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक बीपीआरओ सह एजीएम बसंत पांडेय प्रखंड प्रधान सहायक रामनाथ भगत नाजिर सुनील कुमार प्रखंड सहायक रिजवान अख्तर जितेंद्र चौबे सहित आदि लोग मौजूद थे।
Read Time:1 Minute, 35 Second