0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second

पांडू प्रखंड से नईम अंसारी की रिपोर्ट।

पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम फूलीया निवासी 25 वर्षीय विक्की पासवान रोज़गार की तलाश में चेन्नई गया था। वहां वह एलएनटी कंपनी में कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से काम कर रहा था। लेकिन 15 अगस्त की रात काम के दौरान वह 100 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विक्की की मौत की खबर पांडू पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी ने हाल ही में एक पुत्र को जन्म दिया था। अब वह विधवा और बच्चा अनाथ हो गया। ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर सरकार और प्रशासन से परिवार को मदद देने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि रोज़गार की तलाश में मजबूरीवश हजारों किलोमीटर दूर जाकर काम करना पड़ता है। लेकिन मजदूरों की सुरक्षा और भविष्य की कोई गारंटी नहीं होती। विक्की की मौत ने मजदूर वर्ग की स्थिति और उनकी असुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

परिजनों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को मुआवजा और आश्रित को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। साथ ही मजदूरों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए।

यह दर्दनाक हादसा इस बात की तस्दीक करता है कि रोज़गार की तलाश में प्रवासी मजदूर किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस परिवार की मदद और मजदूरों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाता है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *