0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
प्रमुख, सीओ, महिला प्रवेक्षिका ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

विकास कुमार

मेराल । बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन के सभागार में सोमवार को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी, सीओ यशवंत नायक, महिला प्रवेक्षिका मीना कुमारी, स्वस्तिका रानी, प्रशिक्षण के अजीत कुमार सिंह, प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर आप सभी अपने-अपने केंद्रों पर क्रियान्वित करेंगे जिसका फायदा आपके पोषक क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा जो आने वाला कल के भविष्य हैं। वहीं सीओ सह सीडीपीओ यशवंत नायक ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ पोषण एवं स्वच्छता का भी बारे में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद आंगनबाड़ी सेविका अपने-अपने केंद्रों एवं अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाएं नौनिहाल बच्चों को इसके बारे में जानकारी देकर जागरूक करें ताकि लोग सरकार के उद्देश्यों से अवगत होंगे। प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने बताया की प्रथम बैच में 50 आंगनबाड़ी सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण में बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा पर विस्तार से बताया जाएगा जो बच्चों के भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण शिविर में आंगनबाड़ी सेविका अजमेरून खातून, मालती देवी, मनोरमा देवी, उषा देवी, अनीता देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, नसीमा बीबी, सलमा खातून इत्यादि लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *