संत जे.पी. स्कूल में दो दिवसीय श्री रामाश्रम सत्संग का आयोजन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जे.पी. स्कूल के प्रांगण में ब्रह्मलीन परम संत श्री शारदा चरण जी महाराज के तत्वावधान में दो दिवसीय श्री रामाश्रम सत्संग का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आगरा से पधारे अनंत श्री वास्तव आचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि – “मनुष्य को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे ईश्वर के प्रति समर्पित होकर मन की शांति में लगाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपने आप को खो रहा है। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए सत्संग और वचन ही सबसे बड़ा सहारा है।
आचार्य ने कहा कि तेजी से हावी होती पश्चिमी सभ्यता लोगों के खान-पान, पहनावे और संस्कार को प्रभावित कर रही है, जो भविष्य में गंभीर दुष्परिणाम ला सकती है।
वही बिहार के राजपुर से आए आचार्य अशोक प्रसाद और रांची से आए शिवकुमार आचार्य ने प्कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार ही मनुष्य को वास्तविक सुख और शांति प्रदान करते हैं।आयोजन को सफल बनाने में धर्मचंद प्रजापति, रोहित रंजन और कृष्ण कुमार,भगवान लाल विद्यार्थी की अहम भूमिका रही।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating