अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । मवि सिलीदग-एक के प्रांगण में प्रांतीय यादव महासभा का प्रखंड स्तरीय बैठक जगदीश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान प्रखंड कमेटी का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रताप कुमार यादव को अध्यक्ष, केदार प्रसाद यादव,मुखलाल यादव,प्रमोद यादव एवं संतोष प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष,बबलू प्रसाद यादव ,अजय कुमार यादव एवम विनय प्रसाद यादव को सचिव, संजय प्रसाद यादव को महासचिव तथा उपेंद्र यादव,सुरेंद्र यादव,प्रमोद यादव एवम रामचंद्र यादव को संरक्षक बनाया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव,जिला महासचिव लक्ष्मण यादव,जिला सचिव बालमुकुंद यादव एवम जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे। इसके पूर्व यादव समाज के उत्थान, विकास, कुरीतियों , अंधविश्वास को दूर करने व संगठन के मजबुती पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक के अंत में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रोफेसर नागेंद्र यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर धुरकी प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रामनिवास यादव, उपेंद्र यादव, संजय यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, राजगीर यादव, नागेंद्र यादव एवं चंदन यादव सहित कई लोग मौजूद थे।