रमना में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आक्रोश

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। रमना प्रखंड में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण रहा। प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष किसान खाद वितरण केंद्रों पर पहुंचे और खाद न मिलने की शिकायत को लेकर हंगामा किया। गुस्साए किसानों ने दुकानों के बाहर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रमना थाना पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा, जिन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत कराया।
किसानों का कहना था कि दुकानदार और कुछ रसूखदार लोगों के संरक्षण में खाद का वितरण चुनिंदा लोगों तक सीमित होकर रहा गया है। प्रभावशाली लोग आसानी से खाद प्राप्त कर लेते हैं, जबकि गरीब और जरूरतमंद किसान दिनभर लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि दुकानदार कभी सर्वर डाउन होने तो कभी पॉस मशीन खराब होने का बहाना बनाकर उन्हें गुमराह करते हैं। इससे उनकी फसलों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा, जिससे उनकी आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि खाद की आपूर्ति को सुगम और पारदर्शी नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और सभी किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating